KT खबर

सिंहस्थ क्षेत्र के समस्त किसानों की बैठक 6 जनवरी को

सिंहस्थ की स्थाई योजना से किसानों का कितना नुकसान, कितना फायदा, किसान इस पर विचार करेंगे

उज्जैन। सिंहस्थ किसान संघर्ष समिति द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र के समस्त किसानों की एक बैठक आयोजित की गई है।
समिति के गजेंद्र मारोठिया ने बताया कि विकास प्राधिकरण के माध्यम से सिंहस्थ की स्थाई योजना बनाई जा रही है। उस योजना से किसानों का कितना नुकसान है और कितना फायदा है, पूरे सिंहस्थ क्षेत्र के किसान इस पर विचार करेंगे और आगे उनके कितने हितों का ध्यान रखा जाए उसके बारे में तय करेंगे। साथ ही इस बार का सिंहस्थ ऐतिहासिक हो उसका भी संकल्प लेंगे। किसानों की बैठक 6 जनवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे आशीर्वाद गार्डन 11 मुखी हनुमान खाक चौक पर रखी गई है। सिंहस्थ किसान संघर्ष समिति ने सभी किसानों से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button