सिंहस्थ के नाम पर दादागिरी कर अन्नदाता की जमीन छीन रही भाजपा सरकार
किसानों को बलपूर्वक रोका, बेरिकेटिंग की, प्रशासन ने किया किसानों का दमन

उज्जैन। जिस जमीन पर किसान खेती किसानी कर जीवन यापन कर रहे, जहां अन्न पैदा कर रहे, उसी जमीन को भाजपा सरकार बलपूर्वक दादागिरी से छीनना चाहती है। सिंहस्थ जैसे धार्मिक आयोजन के नाम पर सरकार किसानों की जमीन छीनने का षड़यंत्र रच रही है और किसानों की बात भी सुनने को तैयार नहीं। महेश परमार विधायक,
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, ने कहा कि किसान प्रजातांत्रिक तरीके से रैली निकालकर अपनी बात रखना चाहते थे, जो उनका अधिकार है, उसे भी छीन लिया गया। प्रशासन द्वारा सिंहस्थ सिटी के नाम किसानों से किये जा रहे छलावे के विरोध में किसानों को 4 मार्च को सामाजिक न्याय परिसर में एकत्र होना था वहीं पर ही बेरिकेटिंग कर घेराबंदी कर किसानों को डराने का प्रयास किया। कई किसानों को सामाजिक न्याय परिसर तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। जिससे किसान प्रशासन के सामने बात भी नहीं रख पाये। प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के अधिकारों का दमन प्रशासन के द्वारा किया गया। मुकेश भाटी, रवि राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है, जिला प्रशासन की निंदा करती है, कांग्रेस वृहद स्तर पर इस संबंध में आंदोलन की रूपरेखा बना रही है।