साधारण सभा में हुई मैत्री नए सत्र की कार्यकारिणी की घोषणा
समारोह में 145 कपल, मेंबर व बच्चे शामिल हुए, मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा, 60 सदस्यों ने विभिन्न मुद्राओं में किया आकर्षक रैंप वॉक
उज्जैन। जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा आयोजित की गई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया द्वारा नए सत्र 25-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
मैत्री सचिव संजय मेहता ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव संजय सोनी, उपाध्यक्ष संजय मेहता, प्रतीक रुनवाल, यतीश बोहरा, सह सचिव प्रतीक बाफना, अर्पित कोचर, कोषाध्यक्ष अमीश जैन, सह कोषाध्यक्ष आशीष कासलीवाल, पीआरओ शैलेंद्र सराओगी को बनाया गया। लगातार पिछले दो सालों में संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया, अध्यक्ष मनोज जैन के निर्देशन में एक और समारोह आयोजित किया गया जिसमें 145 कपल, मेंबर व बच्चे शामिल हुए। मैत्री के 20 साल के इतिहास में पहली बार रविवार के अलावा समारोह आयोजित किया गया जिसमें भी सभी मेंबरों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक था जिसमें ग्रुप मेंबरों द्वारा छह ग्रुप बनाकर हर ग्रुप में 10-10 मेंबर विभिन्न मुद्राओं में आकर्षक रैंप वॉक किया गया। रैंप वॉक में सहभागिता करने वालों को उपहार दिए गए। कार्यक्रम संयोजक नेहा कुणाल भंसाली, स्नेहा सुधीर राणावत, संध्या शशांक जैन, प्रियंका विशाल जैन रहे। मंच संचालन नेहा भंसाली और स्नेहा राणावत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमीश जैन, मोनिका मेहता रहे। भोजन व्यवस्था ग्रुप मेंबर अभय ममता खली द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया, अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव संजय मेहता, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पीपाड़ा, संदीप बाफना, संजय कोठारी, वरिष्ठ मेंबर आलोक जरीवाला, हेमंत पीपाड़ा, मनीष दुग्गड एवं टीम मैत्री के कई डायरेक्टर मौजूद रहे।