धर्म-अध्यात्म

साईं मंदिर में 1 जनवरी को मनेगा उत्सव, लगेगा 56 भोग

साईं मंदिर, शिव मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, हनुमानजी को 56 भोग लगाया जाएगा

उज्जैन। अलखधाम नगर स्थित साईं मंदिर में वर्ष 2025 के पहले दिन 1 जनवरी को उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में 56 भोग अर्पित कर विशेष पूजन अनुष्ठान किया जाएगा।

ट्रस्टी ओम बंसल ने बताया कि नववर्ष जनवरी 2025 के आगमन पर मंदिर परिसर में नए साल का उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे बाबा का अभिषेक होगा एवं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सभी साईं भक्तों को जलेबी पोहे से मुंह मीठा कराया जाएगा। दोपहर 4 बजे से साईं मंदिर, शिव मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, हनुमानजी को 56 भोग लगाया जाएगा। समारोह के समिति अध्यक्ष रमेश परवार के अनुसार समिति सदस्य प्रेमसिंह यादव, संजय सोडानी, मोहनलाल शाह, राजेंद्र पटेल, आरसी परिहार एडवोकेट, मनोज दूधवानी, दीपक बेलानी, प्रो. रेखा गुप्ता व्यवस्थाओं में संलग्न हैं, सभी साईं भक्तों से आग्रह किया है कि मंदिर में नववर्ष के आगमन पर होने वाले महोत्सव के सफल बनायें।

Related Articles

Back to top button