समाज संसार

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 26वां निःशुल्क निकाह प्रोग्राम 23 फरवरी को

निकाह प्रोग्राम में  शामिल होना चाहते हैं वह अपने जोड़ों का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी तक कर लें

उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिर्फ कलमे की बुनियाद पर 26वां निकाह प्रोग्राम 23 फरवरी रविवार को जामा मस्जिद स्कूल कम्युनिटी हॉल उज्जैन में आयोजित किया जाएगा।
संस्था के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं उप संयोजक हाजी शेरू राइन ने बताया कि निकाह प्रोग्राम में  शामिल होना चाहते हैं वह अपने जोड़ों का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी तक कर लें। 30 जनवरी के बाद आने वाले जोड़ों को शामिल नहीं किया जाएगा। संस्था संयोजक हाजी अली रंगवाला, उपाध्यक्ष सैयद उस्मान हसन ने बताया लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और उम्र प्रमाण पत्र का जमा करना अनिवार्य है। दूल्हा-दुल्हन की तरफ से 20/20 से लोगों को दावत में शामिल किया जाएगा। संस्था द्वारा उपहार स्वरूप पलंग, बिस्तर, आवश्यक बर्तन प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9302639292 पर संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी मार्गदर्शक हाजी इस्माइल एवं संयुक्त सचिव डॉ शकील अंसारी ने दी।

Related Articles

Back to top button