समाज संसार

सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन ने किया महिला कैंसर चिकित्सकों का सम्मान

सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से कैंसर पीड़ितों के लिए सेवारत है

उज्जैन। महिला दिवस के अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित कैंसर चिकित्सको का सम्मान संस्था सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया।
संस्था अध्यक्ष सुनील बारोड ने बताया कि सर्व सहाय वेलफेयर फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से कैंसर पीड़ितों के लिए सेवारत है। कैंसर पीड़ित बंधु भगिनियों की सेवा के लिए संस्था सदैव तत्पर रहती है। सेवा करने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान कैंसर चिकित्सकों का मिलता है। इसी क्रम में कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज करने वाली महिला चिकित्सकों डॉ गार्गी मुले, वेदा हॉस्पिटल डॉ नियति जैन, अमलतास हॉस्पिटल डॉ सपना बूँदीवाल व डॉ प्रज्ञा आँजना का सम्मान पत्र व दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जैन नगर पालिका निगम के पूर्व सभापति मलखंब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गेहलोत, पार्षद सपना सांखला, पार्षद प्रेमलता रामी, डॉ सीताराम प्रजापति, प्रीती जोशी, एकता गायकवाड, पवन बारोड, रौनक गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times