सर्वानुमति से हुए दिगंबर जैन समाज नयापुरा के निर्वाचन
अध्यक्ष अशोक छाबड़ा एवं सचिव शैलेन्द्र नोहरकला चुने गए

उज्जैन। दिगंबर जैन समाज नयापुरा के निर्वाचन सर्वानुमति से हुए। जिसमें अध्यक्ष अशोक छाबड़ा एवं सचिव शैलेन्द्र नोहरकला चुने गए।
वहीं उपाध्यक्ष अजीत पाटनी, कोषाध्यक्ष महावीर कासलीवाल, परम संरक्षक ट्रस्टी पवन बोहरा, संरक्षक ट्रस्टी भानु गोधा के साथ सदस्य गण ट्रस्टी संजय बरैया, ट्रस्टी सुशील गोधा, ट्रस्टी सुशील बाकलीवाल, ट्रस्टी देवेन्द्र पाटनी, ट्रस्टी सुरेश अजमेरा, ट्रस्टी राजेंद्र लुहाड़िया, ट्रस्टी तेजकुमार बड़जात्या, ट्रस्टी विजय गंगवाल, ट्रस्टी राजेंद्र बड़जात्या चुना गया। इसी के साथ मुन्ना सरकार को नवनियुक्त ट्रस्टी बनाया गया। दिगंबर जैन समाज नयापुरा की चुनी गई नवीन कार्यकारिणी का अभिनंदन समाजजनों द्वारा किया गया। यह जानकारी ट्रस्टी देवेंद्र पाटनी ने दी।