समाज संसार
समाजसेवी उस्मानी समाज सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
35 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी को 35 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कालिदास अकादमी में सामाजिक संगठन नई पहल द्वारा गरिमामय सम्मान समारोह मे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदेश के गायक महेश मोयल, एडवोकेट आजम खान, कर्नल आतिफ अंसारी, लायन शाहिद हाशमी, बरकत शेख ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति सैयद अबीद अली ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य के लिए 7 शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शकेब अख्तर कुरैशी ने किया। आभार इसराइल खान मंसूरी ने माना। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर, उप संयोजक सैयद उबेद अली ने दी।