प्रशासनिक

संयुक्त मोर्चा ने निकाली रैली, सांसद विधायक को सौंपा ज्ञापन 

चेतावनी, आक्रोशित अधिकारी कर्मचारी मार्च में अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जायेंगे

उज्जैन। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में टॉवर चौक से वाहन रैली निकाली। जिसमें सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से सासंद अनिल फिरोजिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौपा।
संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास ने माननीयां को बताया कि 51 सूत्रीय मॉगो के समर्थन में संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है। जिस पर शासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया है आक्रोशित अधिकारी कर्मचारी ज्ञापन के माध्यम से चर्चा नही होने पर माह मार्च में अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जायेंगे।
द्वितीय चरण के आंदोलन में मोर्चे में शामिल संगठन कर्मचारी कॉग्रेस से लक्ष्मण शर्मा, म.प्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ से चित्रेश वाघे, निखिलेश गौड़, सुनील चौहान, म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी से एम.एस. पटेल, म.प्र राज्य कर्मचारी संघ से मनोहर गिरी, ओमप्रकाष यादव, शेलेन्द्रसिंह ठाकुर, मांगीलाल पाटीदार, राजेन्द्र बारूपाल, एम.आर. मंसूरी, नरेन्द्रसिंह सेंगर, म.प्र शिक्षक कांग्रेस अनिल नामदेव, म.प्र लघुवेतन कर्मचारी संघ के एल.एन. गुप्ता, हेमराज घावरी, मांगीलाल पाटीदार, म.प्र राजपत्रित अधिकारी संघ, बनपसिंह वर्मा, म.प्र पटवारी संघ से भगवानसिंह यादव, आशीष कुमावत, सुनील गंगवार म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ से ताराचंद जैन, म.प्र पशु चिकित्सा अधिकारी संघ से के.सी. चौहान, राजकुमार जोशी, आउट सोर्स कर्मचारी संघ से गुलशन मंसूरी, म.प्र. शिक्षक संघ से सुभाष पाटीदार, जगदीश केलवा आदि सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times