संयुक्त मोर्चा निकालेगा वाहन रैली, सांसद, विधायक को सौपेंगे ज्ञापन
मांग पूरी नही होने पर अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे

उज्जैन। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर चरणबद्ध आंदोलन हो रहा है। आंदोलन के द्वितीय चरण में 24 जनवरी को टावर चौक से शाम 6 बजे अधिकारी, कर्मचारी वाहन रैली निकाल कर लंबित माँगो को पूरा करवाने के लिए सांसद, विधायक को ज्ञापन सौपेंगे।
संयुक्त मोर्चा उज्जैन के जिला अध्यक्ष मानसिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र व्यास ने बताया कि मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी लंबित मांगों के संबंध में शासन का ध्यान आकृष्ठ करते आ रहे है, किन्तु शासन की ओर से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है, इस कारण कर्मचारी वर्ग में असंतोष व्याप्त है। चर्चा के माध्यम से मांग पूरी नही होने पर मार्च माह में अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। तीसरे चरण में 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। चौथे चरण में 16 फरवरी को अम्बेडकर पार्क भोपाल में प्रांतव्यापी धरना प्रर्दशन करेंगे। चर्चा के माध्यम से मांग पूरी नही होने पर मार्च माह में अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठन जिसमें म. प्र. कर्मचारी कांग्रेस म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ, म.प्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ, म.प्र लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, म. प्र शिक्षक संघ, म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ, म.प्र राजस्व कर्मचारी संघ, म.प्र पटवारी संघ, म.प्र. शासकीय वाहन कर्मचारी, म.प्र. पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, म.प्र. आई. टी. आय. कर्मचारी संघ, म.प्र. पंचायत सचिव संगठन, जन आरोग्य मित्र जन स्वास्थ्य रक्षक संघ, म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिऐशन, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिऐशन, म.प्र. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ आदि ने आंदोलन के दूसरे चरण को सफल बनाने की अपील की है।