संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में निकली रैली, अधिकारी-कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
24 जनवरी को आक्रोश वाहन रेली, 7 फरवरी को धरना, 16 फरवरी को प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे

उज्जैन। उज्जैन जिले के कर्मचारियों ने लंबित माँगो के निराकरण के लिए म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर रैली निकाली। प्रशासनिक संकुल भवन पर प्रर्दशन कर कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपा और लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की।
संयुक्त मोर्चा उज्जैन के संयोजक देवेन्द्र व्यास ने बताया कि मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी लंबित मांगों के संबंध में शासन का ध्यान आकृष्ठ करते आ रहे है, किन्तु शासन की ओर से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है, इस कारण कर्मचारी वर्ग में असंतोष व्याप्त है। अगले चरण में 24 जनवरी को 6 बजे टावर से आक्रोश वाहन रेली निकाल कर विधायक उज्जैन उत्तर/दक्षिण एंव सांसद के कार्यालय पर ज्ञापन सौपेंगे। 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। 16 फरवरी को अम्बेडकर पार्क भोपाल में प्रांतव्यापी धरना प्रर्दशन करेंगे।
प्रदर्शन को मनोहर गिरी प्रांताध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ, म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ उज्जैन के अध्यक्ष चित्रेश वाघे, म.प्र लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ, के संभागीय अध्यक्ष एल. एन गुप्ता जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी, राज्य कर्मचारी संघ के सचिव एम आर मंसूरी आदि ने संबोधित किया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित मान्यता एंव गैर मान्यता प्राप्त संगठन जिसमें म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ, म.प्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ, म.प्र लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, म. प्र शिक्षक संघ, म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ, म.प्र राजस्व कर्मचारी संघ, म.प्र पटवारी संघ, म.प्र. शासकीय वाहन कर्मचारी, म.प्र. पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, म.प्र. आई. टी. आय. कर्मचारी संघ, म.प्र. पंचायत सचिव संगठन, जन आरोग्य मित्र जन स्वास्थ्य रक्षक संघ आदि आंदोलन में सम्मिलित रहे। प्रदर्शन पश्चात आभार एम. एस. पटेल अध्यक्ष म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, उज्जैन द्वारा व्यक्त किया गया।