कला का कोना

संदीप सृजन और कमलेश व्यास कमल को हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान

दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

उज्जैन। हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी दिल्ली द्वारा उज्जैन के साहित्यकार संदीप सृजन और कमलेश व्यास कमल को , दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा साहित्य की दोहा विधा पर केन्द्रित प्रतियोगिता के लिए देश भर के दोहाकारों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं जिसमें करीब 450 प्रविष्ठियां आयी थी और उसमें से देश भर से 51 दोहाकारों का चयन कर उन्हें हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए चुना गया जिनमें नगर से संदीप सृजन और कमलेश व्यास कमल सम्मिलित हैं। सम्मानित और चयनित दोहाकरों की पुस्तक ‘नाविक के तीर‘ भी हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा प्रकाशित की जायेगी। उनकी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि पर मध्यप्रदेश लेखक संघ उज्जैन के सचिव डॉ. हरीशकुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ प्रदान की। उल्लेखनीय है संदीप सृजन स्वयं एक प्रख्यात सम्पादक भी हैं जिनके संपादन में शाश्वत सृजन साहित्य समाचार पत्र विगत कई वर्षों से प्रकाशित होता आ रहा है।

Related Articles

Back to top button