भाजपा महाराजवाड़ा मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा
अद्वितीय गर्व की हुई अनुभूति, आमजन ने किया पुष्प-वर्षा से स्वागत

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उज्जैन दक्षिण विधानसभा के महाराजवाड़ा मंडल में अध्यक्ष सतीश सिन्दल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई।
यात्रा में नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, जिला मंत्री पंकज मिश्रा, महामंत्री इंदर चौधरी, जितेंद्र आँजना, विजय चौधरी, करण सिंह, विनोद यादव, द्रुपद सिंह, प्रकाश जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, कुंदन माली, विनोद यादव, सचिन वर्मा, अजय शुक्ला, दीपक कुमावत, कमलेश खत्री, फारूक पहलवान, संजय चौकसे, मंत्री सोनू बिजोरिया, रफीक शेख, भावना माली, संजय आंजना, अशोक माली, सरपंच संजय आंजना, राहुल आंजना, सरपंच विकास आंजना, हरीश माली, भरत पोरवाल, राजपाल ठाकुर, राकेश गोलावत, बबला माली, कार्तिकेय मिश्रा, पंकज शर्मा, भावेश सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी महेंद्र जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी निमेष यादव ने बताया कि सभी ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। सभी को तिरंगा यात्रा में अद्वितीय गर्व की अनुभूति हुई।



