धर्म-अध्यात्म

श्री वल्लभ वैष्णव मंडल उज्जैन ने बनाए दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

जगतगुरू वल्लभ संप्रदाय आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री वृजोत्सवजी का केशर स्नान वैष्णवों द्वारा एक साथ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

उज्जैन। श्री वल्लभ्भ मंडल उज्जैन द्वारा प्रथम वर्ल्ड रिकॉर्ड जगतगुरू वल्लभ संप्रदाय आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री वृजोत्सवजी का केशर स्नान वैष्णवों द्वारा एक साथ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी में बताया कि जिसमें श्री वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शाह एवं संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के साथ महिला मंडल अध्यक्ष हेतल शाह के मुख्य संयोजन में हुआ। तथा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड युवा आचार्य गीता तत्व मर्मज्ञ को बाल्यकाल से ही विश्वभर में सनातन धर्म वैदिक धर्म का प्रचार करने पर गीता तत्व मर्मज्ञ सम्मान से सम्मानित किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गोस्वामी उमंग रायजी बृजेश्वरजी द्वारा वैष्णवजनों को महाप्रसाद वितरण का बनाया गया जो कि श्री वल्लभ वैष्णव युवा मंडल के अध्यक्ष विशाल नीमा, वैष्णव मंडल के सचिव आनंद पुरोहित तथा मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के मुख्य संयोजन में हुआ।
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों श्री वल्लभ वैष्णव मंडल महिला मंडल एवं युवा मंडल उज्जैन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें भव्य शोभायात्रा, भागवत माहात्म्य महारास, श्रीकुंतीजी, भीष्म स्तुति, श्री वाराह अवतार, श्री कपिल जन्म, भजन संध्या, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत रहुगण उपाख्यान, अजामिल उपाख्यान, दीपदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्री नरसिंहावतार, श्री वामनावतार, श्री रामावतार, श्रीकृष्ण जन्म, श्री नंद महोत्सव, श्रीबाल लीला, श्री गोवर्धन लीला, वेणु गीत, अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग मनोरथ, श्री तुलसी विवाह मनोरथ, गोपी गीत महारास, अन्नकूट एवं उद्वजी प्रसंग, रूक्मणी विवाह, वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु प्रयास एवं फूल फाग महोत्सव, श्री सुदामा चरित्र श्रीकृष्ण उध्दव संवाद तथा कथा का समापन हुआ।
उपरोक्त दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने पर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल के संस्थापक संयोजक श्री विट्ठल नागर अध्यक्ष राजेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष जयेश श्राफ, सचिव आनंद पुरोहित, श्री वल्लभ वैष्णव युवा मंडल के अध्यक्ष विशाल नीमा, कोषाध्यक्ष अमर दिसावल, सचिव अमित नागर, श्री वल्लभ वैष्णव महिला मंडल के समन्वयक राजश्री दिसावल, पारूल शाह, अध्यक्ष हेतल शाह, कोषाध्यक्ष वर्तिका नागर, सचिव नुपूर नीमा, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र राठी, हरिसिंह यादव, पवन गोयल, सुभाष सोनी, मनोज खंडेलवाल, मनीष नागर का विशेष सहयोग रहा।
आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री वृजोत्सवजी सोमयज्ञ सम्राट है। आपको राष्ट्रीय सम्मान के साथ स्वर सम्मान से विभूषित किया गया है। आपके द्वारा 20 से अधिक ग्रंथों का लेखन व 800 से अधिक काव्य रचनाओं का प्रकाशन हुआ है। आपने विश्व में सर्वाधिक वैदिक सोमयज्ञ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आपको अभी तक 10 उपाधियां एवं वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में नामित किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times