धर्म-अध्यात्म

श्री प्रकटेश्वर महादेव बने दुल्हा, सजा सेहरा

सुखे मेवे, फुलो से सजा सेहरा, रबडी कलाकंद का भोग लगाया

7 क्विंटल ठंडाई, ढाई क्विंटल फलाहारी खिचडी, ढाई क्विंटल खीर प्रसादी वितरित की
उज्जैन। श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फ्रीगंज पर श्री शिव विष्णु समिति द्वारा शिवरात्री उत्सव के तहत बाबा का सुखे मेवा व फुलो से सेहरा सजाया गया। संध्या समय सेहरे के दर्शन हुए, रबडी कलाकंद का भोग लगाया गया।
मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मंदिर पर पुरे दिन ठंडाई के प्रसाद का वितरण हुआ। फ्रीगंज के रहवासियों के सहयोग से 7 क्विंटल ठंडाई का भोग लगा कर वितरण किया गया। वहीं पुजारी परिवार की तरफ से श्री शिव विष्णु समिति के माध्यम से ढाई क्विंटल फलाहारी खिचडी का वितरण किया गया। जनसहयोग से  ढाई क्विंटल खीर वितरण की गई। मंदिर पर शिवरात्री का उत्सव धुम धाम जन सहयोग से संपन्न होने पर मंदिर पुजारी परिवार ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times