श्री पावन धाम गौशाला हिंदु संगठन की बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठित
कालू सौरभ बाथम बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष, रोहित गोसर बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
उमेश केथवास तहसील अध्यक्ष, अंकीत परोचे दक्षिण तहसील अध्यक्ष
तरुण सिंह सोलंकी उत्तर तहसील महामंत्री, रजत डांगर उत्तर तहसील संगठन मंत्री पद पर नियुक्त
उज्जैन। श्री पावन धाम गौशाला हिंदू संगठन की बैठक सामुदायिक भवन फाजलपुरा में आयोजित हुई जिसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में 6 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
पावन धाम गौशाला हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लखन बाथम, प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह चंद्रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरमदेव, उज्जैन जिला अध्यक्ष किशोर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव द्वारा कालू सौरभ बाथम को उज्जैन संभाग अध्यक्ष, रोहित गोसर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, उमेश केथवास तहसील अध्यक्ष, अंकित परोचे दक्षिण तहसील अध्यक्ष, तरुण सिंह सोलंकी उत्तर तहसील महामंत्री, रजत डांगर तहसील उत्तर संगठन मंत्री पद पर नियुक्त कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया।
समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से संस्थापक रमेशचंद्र बोडाना, प्रदेश अध्यक्ष लखन बाथम, प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह चंद्रावत, गौ कथा धर्म प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुरु भट्ट, हिंदू हृदय सम्राट दिनेश बाथम, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष गोपाल बोडाना, प्रदेश प्रभारी नवीन बैरागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरमदेव, उज्जैन जिला अध्यक्ष किशोर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री ईश्वर हिंदू भट्ट, गोपाल बाथम, राहुल बोडाना, राजेश चौहान, गजेंद्र सिंह ठाकुर, अजय बाथम, नरेंद्र पिपलोदा सहित सगोती माता की पूरी टीम, बड़ी संख्या में संगठन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री पावन धाम गौशाला हिंदू संगठन के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले। गौ माता को राज्य माता घोषित करें। यह कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष लखन बाथम, प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह चंद्रावत ने कहा कि सभी हिंदू भाइयों को एक गौ माता अपने घर पालना चाहिए और उसकी अच्छे से देखभाल करनी चाहिए क्योंकि गौ माता ही हमारी राष्ट्रमाता है और हमारे राष्ट्र माता की रक्षा हमें करना चाहिए। यही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। सभी पदाधिकारी ने जय सियाराम, गौ माता, भारत माता के नारे लगाते हुए संगठन की मीटिंग का समापन हुआ।