श्री त्रिलोकेश्वर महादेव महाराष्ट्र समाज में हुआ लघु रुद्राभिषेक
महा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया, ब्राह्मणों व आगंतुकों को फ़रियाल कराया

उज्जैन। महाशिवरात्रि निमित्त लघु रुद्राभिषेक का आयोजन श्री त्रिलोकेश्वर महादेव महाराष्ट्र समाज हरसिद्धि मंदिर के पीछे योगीपुरा पर धूमधाम से संपन्न किया गया।
श्रीराम मंदिर योगीपुरा में महाराष्ट्र समाज उज्जैन द्वारा आयोजित रुद्र अभिषेक कार्यक्रम वेद मूर्ति पंडित प्रसाद वेरुळकर द्वारा संपन्न करवाया गया। उनके साथ दिनकर तेलंग, मधुकर गिरी, हेमंत पाध्ये, आशीष गिरी, आशीष खांबेटे सहित अन्य ब्राह्मण उपस्थित थे। समाज की ओर से श्री राम मंदिर के प्रभारी संजय दिवटे ने सपत्नीक पूजन किया। कार्यक्रम में समाज सचिव सुशील मुले, रविन्द्र मुले, प्रदीप जोग, नीलेश फडणीस, लाभेश जोशी, चंद्रशेखर केळकर, आलोक मोढ़े, सुनील गर्गे आदि उपस्थित थे। महा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात ब्राह्मणों व आगंतुकों को फ़रियाल कराया गया।