श्री त्रिलोकेश्वर महादेव (छोटे महाकाल) को लगाया लड्डूओं का महाभोग
राधाकृष्ण की मनोरम झांकी का दर्शन हजारों भक्तों ने किया

उज्जैन। श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति पर महादेव को लड्डूओं का महाभोग लगाया गया।
मंदिर के पुजारी पं. शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह आरती के पश्चात लड्डूओं का महाभोग लगाया गया। साथ ही सुबह से लड्डू प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। मंदिर में बनी राधाकृष्ण की मनोरम झांकी का दर्शन हजारों भक्तों ने किया।
पं. व्यास के अनुसार तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व में रूद्राभिषेक, लघुरूद्र के साथ महादेव का पंचामृत अभिषेक महाआरती के साथ सेहरा दर्शन हजारों भक्तों ने किये। मंदिर को फूलों से आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया। सुबह से देर रात तक हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।