धर्म-अध्यात्म

श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) में सजा सवा क्विंटल फलों से सेहरा

हजारों भक्तों ने किये सेहरा दर्शन, 56 भोग अर्पित कर की महाआरती-आज लगेगा लड्डूओं का महाभोग

उज्जैन। श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव में 26 फरवरी की शाम सवा क्विंटल फलों से महादेव का सेहरा सजाया गया। छप्पन भोग अर्पित कर शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ।
मंदिर के पुजारी पं. शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक, लघुरूद्र के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुबह महादेव का पंचामृत अभिषेक और आरती के पश्चात सुबह से प्रसादी वितरण प्रारंभ हुआ। शाम 6 बजे सेहरा दर्शन प्रारंभ हुआ तथा रात 8 बजे महाआरती हुई। ढोल नगाड़ों के साथ हुई महाआरती में घोड़ियों का नृत्य हुआ। महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ। पं. व्यास के अनुसार आज 27 फरवरी को सुबह आरती के पश्चात लड्डूओं का महाभोग लगेगा। मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा की गई वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। सुबह से देर रात तक हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times