धर्म-अध्यात्म

श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव 25 फरवरी से 

सवा क्विंटल फलों से सजेगा श्री त्रिलोकेश्वर महादेव का सेहरा, 56 भोग अर्पित कर होगी महाआरती-शिवरात्रि के दूसरे दिन लगेगा लड्डूओं का महाभोग

उज्जैन। श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर (छोटे महाकाल) फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव 25 फरवरी से प्रारंभ होगा। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी की शाम सवा क्विंटल फलों से महादेव का सेहरा सजेगा तथा छप्पन भोग अर्पित किये जाएंगे। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर से 3 क्विंटल प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पं. शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 25 फरवरी को रूद्राभिषेक, लघुरूद्र का आयोजन होगा। वहीं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुबह महादेव का पंचामृत अभिषेक और आरती के पश्चात खिचड़ी और ठंडाई वितरण प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे सेहरा दर्शन होगा तथा रात 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। वहीं 27 फरवरी को सुबह आरती के पश्चात लड्डूओं का महाभोग लगेगा। पं. व्यास के अनुसार महोत्सव को लेकर मंदिर पर साज सज्जा की जा रही है, महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। इस दौरान हजारों भक्त बाबा के दर्शन कर धर्मलाभ लेंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times