श्री चन्द्रमौलेश्वर सेवा समिति ने मकर संक्रांति पर वितरित की महाप्रसादी
मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तट पर श्रध्दालुओं ने लिया महाप्रसादी का लाभ

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी और मोक्षदायनी शिप्रा के तट पर देश विदेश से आने वाले भक्तों के लिए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री चन्द्रमौलेश्वर सेवा समिति उज्जैन द्वारा महाप्रसादी वितरण की गई।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा महाप्रसादी का लाभ लिया गया। लगातार संस्था द्वारा त्योहारों पर सामाजिक आयोजन किए जाते हैं उसी प्रकार मकर संक्रांति पर भी संस्था द्वारा सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी एवं समाजसेवी साथी उपस्थित हुए। जिसमें विशेष रूप से श्री चन्द्रमौलेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष पंकज सिसोदिया, उपाध्यक्ष पंडित गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित गोपाल व्यास, सचिव पंडित अभिजीत जोशी, सह सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ममता सिसोदिया, समाजसेवी सीमा खांडेगर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। संस्था में विशेष सहयोगी के रूप मे एडवोकेट विनीता सिंह, प्रियंका सिंह, अनामिका सिकरवार, कोमल धनवानी, विनोद दुबे, अशोक दाशोरा, सपना सिंह, राहुल सुराणा, हरीश गर्ग, हेमा लोधवानी, अलका शर्मा, विनीता परमार, पंडित आनंद शर्मा आदि के सहयोग एवं मार्गदर्शन मे यह सफल आयोजन हुआ। जानकारी मीडिया प्रभारी रीतेश लालवानी द्वारा दी गई।