श्री गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर आज होगी वैदिक मंत्रों की अन्त्याक्षरी
वैद के संरक्षण के लिए उपयोगी होगी वैदिक मंत्रों की अन्त्याक्षरी

दीप प्रज्वलन और चारो वेदो के पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा
उज्जैन। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनाय, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत वैदिक मंत्रों की अंत्याक्षरी का आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि अनुष्ठान मंडपम ज्योतिष अकादमी द्वारा आज 21 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से पिपलीनाका रोड स्थित श्री गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर वैदिक मंत्रों की अन्त्याक्षरी आयोजित होगी। जिसमें शहर के सभी गुरुकुलो के छात्र शामिल होंगे। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मंत्रो पर आधारित वेद मंत्रों की अंत्याक्षरी होगी। अलग अलग गुरुकुल के समूह मंत्रो की अंत्याक्षरी करेंगे। वर्तमान समय में युवकों को वेद के प्रति समर्पित होने में सहायक होगी वेद अंत्याक्षरी।