श्री कल्याणमंदिर महा तीर्थ अभ्युदयपुरम की प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर होगा ध्वजारोहण
सम्पूर्ण जिनालय में सभी प्रभु प्रतिमाओं का अट्ठारह अभिषेक का महत्वपूर्ण विधान होगा

उज्जैन। श्री कल्याणमंदिर महा तीर्थ अभ्युदयपुरम की प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर ध्वजारोहण का दो दिवसीय भव्य महोत्सव होने जा रहा है।
मालव मार्तंड डॉ. आ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी म. प्रेरित- संस्थापित इस तीर्थ के ट्रस्टीगण मफतलाल संघवी, संजय जैन खली एवं संजय संघवी ने बताया कि 10 फरवरी सोमवार को सम्पूर्ण जिनालय में सभी प्रभु प्रतिमाओं का अट्ठारह अभिषेक का महत्वपूर्ण विधान होगा। शाम को संध्या भक्ति भी रखी गई है। 11 फरवरी सुबह 7 बजे पुष्यनक्षत्र के शक्रस्तव अभिषेक, 8 बजे नौकारशी, 9 बजे सत्तरभेदी पूजा प्रारंभ, 10 बजे 53 ध्वजा का भव्य वरघोड़ा, धर्मसभा एवं ध्वजारोहण के पश्चात् श्री संघ स्वामिवात्सल्य होगा। तत्पश्चात जैन कवि संगम के द्वारा राष्ट्रीय आध्यात्मिक कवि सम्मेलन रखा गया है। विधि विधान यहां के ट्रस्टी व्रजेश जैन करवाएंगे और संगीतकार संजय छाजेड़ घसोई तीर्थ पधारेंगे।