श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल ने निकाली सनातन जाग्रति यात्रा
उज्जैन से पशुपति नाथ जी, सवारिया सेठ जी, एकलिंग जी, नाथद्वारा जी यात्रा का आयोजन किया

उज्जैन। श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल उज्जैन ने सनातन जाग्रति धार्मिक यात्रा का आयोजन किया।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आयुष जयकिशन अग्रवाल, सचिव दीपेश अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति के अनुरूप धार्मिक स्थल पर जाकर पूजन पाठ के साथ करना चाहिए, इसी सोच के साथ उज्जैन से पशुपति नाथ जी, सवारिया सेठ जी, एकलिंग जी, नाथद्वारा जी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे समाज जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हनुमान जी का पूजन कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने रवाना किया। बसों एवं कारों का पूजन श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के उपाध्यक्ष गोविंद गोयल एवं न्यासी संजय अग्रवाल, जयकिशन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल आदि ने किया। यात्रा में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएँ जैसे तंबोला, मिमिक्री, भजन गायन, अंताक्षरी आदि का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जयकिशन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राजश्री अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल ने किया। यात्रा का व्यवस्थापन महेश अग्रवाल फ़िल्म, पवन अग्रवाल, श्लोक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल एवं पूरी टीम ने किया। यात्रा संचालन में सीमा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, उषा गोयल, संध्या अग्रवाल, शर्मिला गुप्ता ने सहयोग किया। राजेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल मैदा वाला, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल अंबर, सत्यनारायण अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, गीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, संजय अग्रवाल इत्यादि ने यात्रा की प्रशंसा की। यात्रा के अंत में नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रेश अग्रवाल ने सभी यात्रियों का आभार व्यक्त किया।