धर्म-अध्यात्म

श्रीनाथजी मंदिर से निकली शोभायात्रा, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

प्रारंभ होगा श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, महिला मण्डल एवं युवा मण्डल द्वारा होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण की शुरूआत 6 जनवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। श्रीनाथजी मंदिर ढाबा रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भागवत जी सर पर रख आप श्री के साथ पैदल भक्त पैदल निकले। बग्गी, बैंड, घोड़े के साथ शोभायात्रा में डीजे बैंड की धुन पर सैकड़ो महिला पुरुष नाचते गाते हुए निकले। रास्ते भर कई मंचों से भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि सोमवार, पौष शुक्ल सप्तमी पर श्री नाथजी की हवेली से निकली भव्य शोभायात्रा में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा, महिलाएँ केसरिया साड़ी पहन कर शामिल हुई। शोभायात्रा गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सर्राफा, कंठाल, निजातपुरा, कोयला फाटक होते हुए महाकाल परिसर पर पहुंची। शोभायात्रा में अनंत श्री विभूषित राजाधिराज ज.पी. पद्यश्री, पद्मभूषण सम्मानित गोस्वामी श्री गोकुलोत्सवजी महाराजश्री के लालजी (सुपुत्र) सोमयज्ञ सम्राट आचार्य श्री डॉ. गोस्वामी पू.पा. श्री बृजोत्सवजी महाराज श्री इन्दौर भी शामिल रहे। जिनके सानिध्य में 7 जनवरी से भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव का आयोजन व 108 भागवत पारायण का आयोजन होगा। श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, युवा मण्डल व महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 13 जनवरी तक महाकाल परिसर हीरामिल रोड उज्जैन में होने जा रही कथा में प्रतिदिन दोप. 2 बजे से श्री वल्लभवंशावतश सोमयज्ञ सम्राट आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री ब्रजोत्सवजी महोदयश्री भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। शोभायात्रा में संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर, श्री वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शाह, कोषाध्यक्ष जयेश श्रॉफ, सचिव आनंद पुरोहित, श्री वल्लभ वैष्णव युवा मंडल अध्यक्ष विशाल नीमा, कोषाध्यक्ष अमर दिसावल, सचिव अमित नागर, श्री वल्लभ वैष्णव महिला मंडल समन्वयक राजश्री दिसावल, पारुल शाह, अध्यक्ष हेतल शाह, कोषाध्यक्ष वर्तिका नागर, सचिव नूपुर नीमा, कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र राठी, हरिसिंह यादव, पवन गोयल, सुभाष सोनी, मनोज खण्डेलवाल, मनीष नागर, कार्यक्रम सह संयोजक रविन्द्र मूले, नितिन नीमा, नितेश नागर, संगीता नागर, मीना पुरोहित, दर्शना शाह, रिता शाह, प्रीति शाह, कविता झालानी, श्रद्धा शर्मा हैं। चिराग शाह, हेमन्त कश्यप, पराग शाह, हेमंत नागर, अखिलेश नागर, अशोक पांचाल अतुल नागर, नितिन त्रिपाठी, नितिन शास्त्री, कमल गोयल, मनोहर पांचाल सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कथा में शामिल होने हेतु रमणलाल सोमालाल चंदनवेन शाह परिवार, सचिन-दर्शना शाह, सौरभ अंजलि माहेश्वरी, अशोक सरोज माहेश्वरी, महेन्द्र – वीणा शाह, विनोद-गीता शाह, चिराग-कृतिका शाह, राजेन्द्र-पारुल शाह, वैभव शाह, प्रेरक-प्रिया शाह, चिंतन शाह, हर्षेश भाई-जागृति शाह, रमेशचन्द्र-हेमलता शाह ने भक्तों से विशेष आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button