शोभायात्रा से होगी श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण की शुरूआत
श्रीनाथजी मंदिर ढाबा रोड से प्रारंभ होगी शोभा यात्रा, पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा, महिलाएँ केसरिया साड़ी पहन कर शामिल होंगी
उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, महिला मण्डल एवं युवा मण्डल द्वारा होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव एवं 108 भागवतजी पारायण की शुरूआत शोभायात्रा के साथ होगी। शोभा यात्रा 6 जनवरी सोमवार शाम 5 बजे श्रीनाथजी मंदिर ढाबा रोड से प्रारंभ होगी जिसमें बगी डीजे बैंड घोड़े एवं भागवत जी रथ पर आप श्री के साथ पैदल पधारेंगे करेंगे जो गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सर्राफा, कंठाल, निजातपुरा, कोयला फाटक होते हुए महाकाल परिसर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में डीजे बैंड की धुन पर सैकड़ो महिला पुरुष नाचते गाते हुए पहुंचेंगे।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, युवा मण्डल व महिला मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा रसपान महोत्सव का आयोजन व 108 भागवत पारायण का आयोजन अनंत श्री विभूषित राजाधिराज ज.पी. पद्यश्री, पद्मभूषण सम्मानित गोस्वामी श्री गोकुलोत्सवजी महाराजश्री के लालजी (सुपुत्र) सोमयज्ञ सम्राट आचार्य श्री डॉ. गोस्वामी पू.पा. श्री बृजोत्सवजी महाराज श्री इन्दौर के सानिध्य मे 7 जनवरी से 13 जनवरी तक महाकाल परिसर हीरामिल रोड उज्जैन में होने जा रहा है। प्रतिदिन दोप. 2 बजे से होने वाली कथा में श्री वल्लभवंशावतश सोमयज्ञ सम्राट आचार्य डॉ. गोस्वामी श्री ब्रजोत्सवजी महोदयश्री भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर, श्री वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शाह, कोषाध्यक्ष जयेश श्रॉफ, सचिव आनंद पुरोहित, श्री वल्लभ वैष्णव युवा मंडल अध्यक्ष विशाल नीमा, कोषाध्यक्ष अमर दिसावल, सचिव अमित नागर, श्री वल्लभ वैष्णव महिला मंडल समन्वयक राजश्री दिसावल, पारुल शाह, अध्यक्ष हेतल शाह, कोषाध्यक्ष वर्तिका नागर, सचिव नूपुर नीमा, कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र राठी, हरिसिंह यादव, पवन गोयल, सुभाष सोनी, मनोज खण्डेलवाल, मनीष नागर, कार्यक्रम सह संयोजक रविन्द्र मूले, नितिन नीमा, नितेश नागर, संगीता नागर, मीना पुरोहित, दर्शना शाह, रिता शाह, प्रीति शाह, कविता झालानी, श्रद्धा शर्मा हैं। चिराग शाह, हेमन्त कश्यप, पराग शाह, हेमंत नागर, अखिलेश नागर, अशोक पांचाल अतुल नागर, नितिन त्रिपाठी, नितिन शास्त्री, कमल गोयल, मनोहर पांचाल ने भक्तों से कथा का रसपान करने एवं शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।
दीपक राजवानी ने बताया कि 6 जनवरी सोमवार, पौष शुक्ल सप्तमी पर भव्य शोभायात्रा शाम 5 बजे से श्री नाथजी की हवेली से निकलेगी। जिसमें पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा, महिलाएँ केसरिया साड़ी पहन कर शामिल होंगी।
कथा में शामिल होने हेतु रमणलाल सोमालाल चंदनवेन शाह परिवार, सचिन-दर्शना शाह, सौरभ अंजलि माहेश्वरी, अशोक सरोज माहेश्वरी, महेन्द्र – वीणा शाह, विनोद-गीता शाह, चिराग-कृतिका शाह, राजेन्द्र-पारुल शाह, वैभव शाह, प्रेरक-प्रिया शाह, चिंतन शाह, हर्षेश भाई-जागृति शाह, रमेशचन्द्र-हेमलता शाह ने भक्तों से विशेष आग्रह किया है।