शेषनारायण मंदिर पर हुई मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट एवं संगठन की बैठक
2023-24 का आय व्यय प्रस्तुत करने के साथ आगामी समय में होने वाले सम्मेलनों पर हुई चर्चा
उज्जैन। मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट एवं संगठन की बैठक में ढाबा रोड़ स्थित शेषनारायण मंदिर पर हुई। जिसमें वर्ष 2023-24 का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी समय में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिचय सम्मेलन सहित अन्य आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि बैठक में परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन, अन्नकूट समिति के साथ ही मंदिर की व्यवस्था समिति द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष वर्मा, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सिलोदा रावल, मंदिर व्यवस्थापक जगदीश वर्मा सिलोदा रावल, अन्नकूट समिति अध्यक्ष ओम वर्मा लाहौरी, परिचय सम्मेलन समिति संयोजक मनोहर परमार, के साथ ही जिलाध्यक्ष जगदीश देवड़ा, युवा अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ गौरी शंकर वर्मा, गुड्डू पहलवान, शंकर लालजी (ढिकवा), परमानंद वर्मा, सचिन वर्मा, संतोष भाटी, राहुल वर्मा, संदीप वर्मा सुरासा, गौरव सेन, रविंद्र वर्मा भेंसोदा, मनोहर लाल सेन अचलूखेड़ी, सुरेश सोलंकी, अमृत वर्मा, धर्मेन्द्र सेन उन्हेल, मुकेश भाटी (बड़नगर), अशोक भाटी, ईश्वर भाटी, प्रह्लाद भाटी, अनिल वर्मा कुलदीप वर्मा, अनिल सेन, महेश परमार, विशाल सर्राफ, जितेंद्र परमार कचनारिया, आशीष परमार, सुनील वर्मा बालाजी, भगवानसिंह वर्मा, मोहनलाल वर्मा, विजय वर्मा, कैलाश वर्मा, सुभाष वर्मा, बद्रीलाल वर्मा (सर), अशोक वर्मा (लसुड़लिया जगमाल), विनोद परमार, गोपाल परमार, राहुल वर्मा (पिपली नाका), महेश वर्मा, देवेंद्र देवड़ा, घनश्याम वर्मा, हरसौदन, पंकज वर्मा, ईश्वर सोलंकी, महेश वर्मा (नलवा), विजय सेन, सचिन सेन, राम सेन, श्याम सेन, जितेन्द्र सेन (पिपलीनाका), सुरेश वर्मा सोडंग, मंगेश देवड़ा, आदित्य देवड़ा, विवेक वर्मा, जितेंद्र सेन मोजमखेड़ी, पवन वर्मा, जय सेन, अभिषेक शर्मा व्यवस्थापक, राहुल वर्मा ताजपुर आदि मौजूद रहे। आभार मदनलाल सोलंकी गिरदावर एवं राधेश्याम वर्मा दूध संघ ने माना।