राजनीति
शहीद दिवस पर शहर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण
भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी- मुकेश भाटी

उज्जैन। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सिंहपुरी स्थित प्रतीमा पर पुष्पांजलि कर वीर शहीदों को याद किया।
इस अवसर शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि आज से 94 साल पहले आज ही के दिन भारत माता के वीर सपूतों को फांसी दी गई थी, इनके बलिदान से देश के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। साथ ही अमर शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस पर अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, संगठन मंत्री अजय राठौर, चेनसिंह चौधरी, अरुण रोचवानी, सुनील नवलानी, राजेंद्र राठौर, देवव्रत यादव, सुनील जैन, श्रवण शर्मा, पार्षद अर्पित दुबे, राजेश राणा, जितेंद्र दुबे, कपील सहगल, असरार मामू, चंदू यादव, जितेंद्र डागरे, कृष्णा यादव, ओम प्रकाश रामी ने पुष्पांजलि अर्पित की।