वैदिक मंत्रो से ब्रह्म तरुणाई ने पं. भरत पंड्या को अर्पित की श्रद्धांजलि
अवंतिका तीर्थ की वैदिक परम्परा के संवाहक थे वेद मूर्ति पंडित भरत पंड्या

उज्जैन। अवंतिका तीर्थ की वैदिक परम्परा के संवाहक वेद मूर्ति पंडित भरत पंड्या को वैदिक मंत्रो से संस्था ब्रह्म तरुणाई द्वारा श्री अच्युतानंद व्यायामशाला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पं शिव शंकर भट्ट ने बताया कि संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पं विजय व्यास, श्रवण शर्मा, पंडित दिनेश पंड्या, अनिरुद्ध मामा, राजेश द्विवेदी, भरत शंकर जोशी, प्रदीप पंड्या, अजय व्यास, उमेश भट्ट, प्रशांत पंड्या, श्याम ठक्कर, दीपक जोशी, अभय त्रिवेदी, योगेश द्विवेदी, अजय शर्मा, रितेश त्रिवेदी, अक्षय व्यास, मनोज दुबे, मितेश पांडे, गोविंद शुक्ला, धीरेंद्र दुबे, नितिन पंड्या, अक्षय पांडे, दिनेश अवस्थी, मनीष शास्त्री, पंकज मुखिया, अभिषेक शर्मा, मनीष शाह, पवन शाह, शैलेंद्र बोहरा, ओम रामी, राजेश शर्मा, नारायण बाथवी सहित अनेक संस्था के सदस्यगण, समाजजन, इष्ट मित्र एवं श्रद्धालुजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा का संचालन पं नितिन जोशी ने किया। आभार पं योगेश द्विवेदी ने माना।