विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ भारतीय पारंपरिक खेल महोत्सव 2025
11 अध्ययनशालाओं के 24 दलों ने की सहभागिता

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की अंतर विभागीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता विक्रम विश्वविद्यालय परिसर खेल मैदान पर संपन्न हुई। जिसमें 11 अध्ययनशालाओं के 24 दलों ने सहभागिता की।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं निर्देशक डॉ वीरेंद्र चावरे ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। 6 मार्च को आयोजित महोत्सव में पुरुष वर्ग में पिट्टू खेल में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम व कृषि विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रथम व ज्योर्तिविज्ञान एवं कामर्स अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग गुल्ली डंडा खेल में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम स्थान व पुस्तकालय विज्ञान एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने प्रथम स्थान एवं कम्प्यूटर विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी खेल में पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम स्थान व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम स्थान व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन डॉ. भूषण केकरे के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में श्री विक्रम डाबी, अभिषेक शर्मा, दिनेश चौधरी, प्रवेश यादव, कृष्णपाल परिहार का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. राज बोरीया, डॉ. राजेश्वर शास्त्री मुसलगावकर, डॉ. कनिया मेडा, डॉ. सलिल सिंह, डॉ नागेश पाराशर एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।