प्रशासनिक

वाल्मिकी समाज को आरक्षण में से आरक्षण दिया जाये

वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ की चिंतन बैठक में सरकार से मांग

उज्जैन। बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ की चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया कि मध्य प्रदेश सरकार से मांग की जाये कि वाल्मिकी समाज को आरक्षण में से आरक्षण दिया जाये। साथ ही सरकार द्वारा नगर निगम में वाल्मिकी समाज के योग्य सदस्यों को निर्विरोध पार्षद, एल्डरमैन के रूप मे मनोनीत किया जाये।
सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े के आदेशानुसार उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, जीतेन्द्र भाटी उज्जैन संभाग कौर कमेटी अध्यक्ष, रवि सिहोते उज्जैन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे श्यामलाल राठी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, सतीश मचल, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, वजीर सिंह पंवार के द्वारा उज्जैन जिला संगठन की चिंतन बैठक उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज उज्जैन के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। हरियाणा, चंडीगढ़, फतियाबाद से आये हुये अतिथियों का फुल मालाओ से और महाकाल की भस्म भभुती एवं महाकाल के लड्डूओ के साथ ही महाकाल के दुप्पटे ओड़ाकर भव्य स्वागत वन्दन अभिनन्दन किया गया। बैठक में जितेन्द्र कुमार गोसर उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष, कुन्दन गिरजे उज्जैन मंत्री, कमल फतरोड़, दिनेश तंवर, घनश्याम छपरी, संदीप पारोचे समाज सेवी, पप्पू सरसवान सहित अन्य पदाधिकारी गण, सामाजिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह जानकारी संभाग मीडिया प्रभारी रामु हंस ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times