प्रशासनिक

वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ ने नव वर्ष मिलन समारोह में किया सम्मान 

मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ एवं अन्य संगठन, जिले, तहसील, से आये पदाधिकारियों को आमंत्रित किये गये

उज्जैन। बाबा महाकाल के चरणों मे समर्पित होकर वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत इकाई उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, जीतेन्द्र भाटी संभाग कौर कमेटी अध्यक्ष, रवि सिहोते जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे 2025.नव वर्ष मिलन सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।
इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ एवं अन्य संगठन, जिले, तहसील, से आये पदाधिकारियों को आमंत्रित किये गये साथ वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत इकाई उज्जैन के पदाधिकारी गण एवं आदर्श वाल्मिकी महापंचायत के अध्यक्ष पारु गिरजे सहित कौर कमेटी के पदाधिकारियों को नव वर्ष मिलन सम्मान समारोह मे आमंत्रित किये गये समस्त पदाधिकारियों द्वारा उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी का बड़े हर्ष उल्लास के साथ फुल मालाओ से भव्य स्वागत करते हुये ढोलो की गड़ गड़ा हट के साथ जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही इस समारोह मे उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी के द्वारा नव नियुक्त संभाग कौर कमेटी अध्यक्ष जीतेन्द्र भाटी को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस शुभ अवसर पर डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि राजा ठाकुर मंगरौला वाले, लक्ष्मीनारायण गुप्ता प्रदेश महामंत्री, पुनम चन्द बागले प्रदेश संगठन मंत्री, जीतेन्द्र कुमार गोसर संभाग उपाध्यक्ष, मनोहर लाल गोहर संभाग सचिव, दिनेश लावरे संभाग महामंत्री, कुन्दन गिरजे संभाग मंत्री, कमल देवधरे, संतोष घावरी, कमल फतरोड़, दिनेश तंवर, संतोष टोपे, मंजु फतरोड़ जिला विधि सलाहकार, घनश्याम छपरी, चंचल डागर, राजेश गोसर, कमल गोयल, राधेश्याम मेवाती, योगेश वावगे, श्याम चांदना, पिन्टू धौलपुरे आदि सामाजिक पदाधिकारीगण मौजूद रहे। यह जानकारी उज्जैन संभाग मीडिया प्रभारी रामु हंस ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times