वार्ड में विकास कार्य बंद, विकास की गति रूकी, किसी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा
उपनेता प्रतिपक्ष ने की नगर निगम सम्मेलन आहुत करने की मांग

उज्जैन। नगर निगम सम्मेलन आहुत करने की मांग को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र गब्बर कुवाल ने निगम सभापति कलावती यादव को पत्र लिखा है।
राजेंद्र गब्बर कुवाल ने बताया कि नगर निगम अधिनियम की धारा 27 अनुसार प्रत्येक दो माह में नगर निगम सम्मेलन आहुत किया जाना है। पूर्व में निगम सम्मेलन आहुत किये दो माह से अधिक का समय हो चुका हैं, परन्तु निगम सम्मेलन आहुत नहीं किया गया है। पार्षदगण शहर में नगर निगम से संबंधित विकास कार्य एवं अन्य कार्यों पर चर्चा करना चाहते हैं। वार्ड में विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं, उज्जैन शहर में विकास की गति रूकी हुई है, किसी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए निगम अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि नगर निगम अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप तत्काल आगामी सम्मेलन आयोजित करें।