प्रशासनिक

वर्षो से चली आ रही लंबित मॉंगो को पूरा करवाने के लिए होगा प्रदर्शन

कलेक्ट्रैट उज्जैन में प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री एंव मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे अधिकारी कर्मचारी 

उज्जैन। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर उज्जैन जिले के कर्मचारी वर्षो से चली आ रही लंबित मॉंगो को पूरा करवाने के लिए 16 जनवरी को 1 बजे प्रशासनिक संकुल भवन कार्यालय कलेक्ट्रैट उज्जैन में प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री एंव मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन प्रर्दशन कर सौपेगें।
संयुक्त मोर्चा उज्जैन के संयोजक देवेन्द्र व्यास ने बताया कि मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी लंबित मांगों के संबंध में  शासन का ध्यान आकृष्ठ करते आ रहे है, किन्तु शासन की ओर से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है, इस कारण कर्मचारी वर्ग में असंतोष व्याप्त है।
म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ उज्जैन के अध्यक्ष चित्रेश वाघे ने बताया कि 46 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख मांग अधिकारियों कर्मचारियों कि वर्ष 2016 से बंद पदोन्नति को प्रांरभ करना, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान प्रदान करना, गृह भाड़ा वाहन आदि भत्तो का पुनरीक्षण किया जाना, अनुकम्पा नियुक्ति लिपिक की नियुक्ति में सी.पी.सी.टी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, देय तिथि से मंहगाई भत्ता दिया जाना व अवशेष रशि का भुगताना किया जाना, आयुष्मान भारत योजना लागु कि जाना, भृत्य का पद नाम एंव ग्रेड पे सुधार करना, प्रदेश के पेंशनरो को जनवरी 24 से मँहगाई राहत प्रदान कर अवशेष राशि का भुगतान किया जाना, पेशनरों के लिए राज्य पुर्नगठन की धारा 49(6) को विलोपित किया जाना आदि सम्मिलित है।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित मान्यता एंव गैर मान्यता प्राप्त संगठनो के अध्यक्ष जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, म.प्र. तहसीलदार संघ, म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ, म.प्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस, म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र लघु वेतन शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र अपाक्स संघ, म.प्र अजाक्स संघ, म.प्र प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, म. प्र प्राध्यापक संघ, म. प्र शिक्षक संघ, म. प्र डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ, म.प्र पटवारी संघ, म.प्र. शासकीय वाहन कर्मचारी संघ, म.प्र. पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, म.प्र. शिक्षक कांग्रेस, म.प्र. आई. टी. आय. कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षा अभियान इंजीनियर संघ, म.प्र. पंचायत सचिव संगठन, जन आरोग्य मित्र जन स्वास्थ्य् रक्षक संघ ने अधिकारी कर्मचारियों से ज्ञापन आंदोलन में सम्मिलित होने कि अपील की है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times