लक्ष्य, अनुशासन, हिम्मत खिलाड़ियों के कवच होते हैं…
स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर खेल प्रतिभा सम्मान

उज्जैन। खिलाड़ी भारत के आन, बान, शान के मुकुट है… लक्ष्य, अनुशासन, हिम्मत खिलाड़ियों के कवच होते हैं। विश्व में स्पोर्ट्स स्टार से बढ़कर कोई स्टार नहीं होता।
उक्त उदगार मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण यादव ने स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह ने की। विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं विभिन्न प्रांतों के प्रभारी अशोक यादव थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि आगामी समय में उज्जैन के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा एवं उज्जैन से विभिन्न खेलों की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन को गौरवान्वित करेगी। विशेष अतिथि अशोक यादव ने कहा कि भारतीय खेलों के युवाओं ने खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभाओं को तराशा एवं राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे मान में अभिवृद्धि की है। स्वागत उद्बोधन चेयर मेन प्रेम सिंह यादव ने दिया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे। इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता मयंक जोशी, बॉडी बिल्डिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले प्रारब्ध जैन, श्याम परमार, बास्केटबॉल खेल एक क्लास राष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतरराष्ट्रीय टेबल ऑफिशल बनने पर रितु शर्मा, मनीषा पवार, प्रगति जैन का विशिष्ट अभिनंदन किया गया। पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, इंजीनियर गजेंद्र मेहता, पावरलिफ्टिंग संगठन के अध्यक्ष जय सिंह यादव, सचिव कमल नंदवाना, जिमनास्टिक के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आर एल वर्मा, टेबल टेनिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय निर्णायक राजेश शर्मा, एसपी झा, सतीश मेहता ने विभिन्न खेल संगठनों की ओर से मध्य प्रदेश कुश्ती संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नारायण यादव एवं राजेश कुशवाह के मध्य प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष बनने पर शाल, श्रीफल, मालवी पगड़ी एवं मोमेंटो प्रदान कर विशिष्ट अभिनंदन किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह कुशवाह, अमित कनौजिया, विकास मालवीय, लखन पोरवाल, आनंद सोलंकी, नरेंद्र मालवीय, अभिषेक राठौर, अंशुल अनिल बारोड, अनिल चावंड, रवि मालवीय, अजय जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहे।