राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में उज्जैन के अफ़राज खान को चैंपियन का खिताब
ग्रुप के मिस्टर इंडिया का खिताब अर्जित कर रिकार्ड बनाया
राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में उज्जैन के अफ़राज खान को चैंपियन का खिताब
उज्जैन। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा 21 एवं 22 दिसंबर को हुड्डा जिमखाना क्लब गुरुग्राम हरियाणा में 21 लाख केश प्राइज प्रथम मेन फिजिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश के चेयरमेन प्रेम सिंह यादव एवं पूर्व मिस्टर इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा में उज्जैन के अफराज खान ने बॉडी की मसल्स का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा कर ग्रुप के मिस्टर इंडिया का खिताब अर्जित कर रिकार्ड बनाया। हरियाणा से वापसी पर रेलवे स्टेशन पर खेल संगठनों एवं खिलाड़ियों द्वारा अफ़राज का भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा फहराया, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाये। राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुरा ने बताया कि मेन फिजिक की राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रथम बार उज्जैन के बॉडीबिल्डर अफ़राज खान ने शानदार प्रदर्शन कर उज्जैन की खेल गरिमा में अभिवृद्धि की। प्रथम बार में ही ग्रुप के मिस्टर इंडिया होने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर अफराज के पिता मोहम्मद इरशाद खान, माता नसरीन खान, पूर्व बॉडीबिल्डर अमित कनौजिया, अनिल चावंड, शोएब खान, मुकेश मराठा, अब्बास भाई, मंजूर अहमद, रफीक चाचा, आशिक भाई ने अफराज का भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार निखिल ठाकुर को कांस्य पदक से नवाजा गया।