खेल-खिलाडी

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अफराज खान ने जीता गोल्ड

25 दिसंबर को संस्था द्वारा अफराज के आगमन पर प्रातः 8.30 बजे रेलवे स्टेशन पर स्वागत रखा गया

उज्जैन। गुरू ग्राम हरियाणा में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय मेन फिजिक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
राज्य शरीर सोष्ठव संस्था मध्यप्रदेश उज्जैन के चेयरमेन प्रेमसिंह यादव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में म.प्र. का 15 सदस्यीय दल ने सहभागीता की। जिसमें उज्जैन के अफराज खान ने अपने प्रतिद्वंदियों को हर क्षेत्र में मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर अधिकार जमाते हुए 50 हजार की राशि प्राप्त की। उज्जैन के इतिहास में यह सुनहरा अवसर था कि उज्जैन के किसी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर उज्जैन ही नहीं प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। अफराज की इस उपलब्धि पर 25 दिसंबर को संस्था द्वारा अफराज के आगमन पर प्रातः 8.30 बजे रेलवे स्टेशन पर स्वागत रखा गया है। अफराज की इस उपलब्धि पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button