समाज संसार

राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. बैरवा, प्रथम महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ हेमलता बिलावल बनीं

भारतीय बैरवा विकास संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

उज्जैन। जयपुर में सम्पूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजीकृत दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आर. के. बैरवा ने वहीं प्रथम महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर उज्जैन की डॉ हेमलता बिलावल ने शपथ ली।
समारोह में संस्थापक नरेंद्र बंशीवाल एवं मुख्य अतिथि विक्रम बंशीवाल विधायक, डी. सी. बैरवा दौसा विधायक, ओमप्रकाश बैरवा आईएएस राजस्थान उपस्थित हुए। विधायक विक्रम बंशीवाल ने शपथ दिलायी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा किशन बैरवा सेवा निवृत्त अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ हेमलता बिलावल राष्ट्रीय अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड दिल्ली से सम्मानित उज्जैन, बनवारी लाल राष्ट्रीय महामंत्री, यशपाल कुंद्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रोशन, राम किशन सचिव, इंजीनियर कमल बैरवा राष्ट्रीय कार्यालय सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी को पद एवं संविधान की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button