कला का कोना

“राष्ट्रीय अटल गौरव सम्मान“ से अमित शर्मा सम्मानित हुए 

आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कलाकार, साहित्य, ज्योतिष, खेल, व्यापार और नवाचार आदि प्रतिभाओं का सम्मान किया

उज्जैन। सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा देश विदेश की ख्यात ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को जाल सभागृह इंदौर में “राष्ट्रीय अटल गौरव सम्मान“ से सम्मानित किया गया। गायन और संचालन क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के ख्यात कलाकार स्टार वन फेम अमित शर्मा को “राष्ट्रीय अटल गौरव सम्मान“ से पं. योगेंद्र महंत, अन्ना महाराज, पं. दीपेश व्यास, रामचंद्र शर्मा वैदिक, रामप्रकाश शर्मा, सावित्री महंत ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, कलाकार, साहित्य, ज्योतिष, खेल, व्यापार और नवाचार आदि प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button