“राष्ट्रसमर्था- देवी अहिल्या की पुण्यगाथा“ नाट्य का होगा मंचन
नागपुर से आये 40 कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी

उज्जैन। कालिदास अकादमी के मुक्ताकाशी मंच पर, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश तथा विश्वमांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान मे पुण्यश्लोक देवी अहिल्या के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर “राष्ट्रसमर्था“ “देवी अहिल्या की पुण्यगाथा का नाटयमंचन आज 28 जनवरी को शाम 5.30 बजे से होगा।
म.प्र.छत्तीसगढ़ विश्वमांगल्य सभा सुनिता पाटिल मालवा प्रांत संयोजिका के अनुसार मध्यप्रदेश के 15 जिलों में संस्कृती विभाग, मध्यप्रदेश एवं विश्वमांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में आज “राष्ट्रसमर्था- देवी अहिल्या की पुण्यगाथा“ नाट्य का मंचन होगा। अहिल्या देवी होळकर जी के जन्म त्रिशताब्दी पर उज्जैन सहित भारत के 51 शहरो में मंचन होगा जिसमें नागपुर से आये 40 कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊषा ठाकुर विधायक डाँ अम्बेडकर नगर (महु), पूर्व संस्कृति मंत्री मध्यप्रदेश शासन, डाँ राधिका कमाविदार, अखिल भारती धर्मशिक्षा, संस्कृति शिक्षा विभाग विश्वमांगल्यसभा, पुजा पाठक क्षेत्र संगठन मंत्री, म.प्र.छत्तीसगढ़ विश्वमांगल्य सभा सुनिता पाटिल मालवा प्रांत संयोजिका रहेंगे।
विश्वमांगल्य सभा राष्ट्रिय स्तर पर कार्यरत महिलाओं का संगठन है। हर महिला का मातृत्व सक्षम हो, भावी पीढ़ी में देव, देश, धर्म की भावना प्रस्थापित हो इस हेतु मातृत्व सक्षमीकरण पर यह संगठन संपूर्ण भारत में कार्य कर रहा है। बाल सभा, छात्र सभा, धर्म संस्कृती शिक्षा विभाग, मेडिकल मिशन, जनजाती कल्याण विभाग के माध्यम से हर क्षेत्र मे, हर आयु वर्ग में विश्वमांगल्य सभा कार्य कर रही है।