राम मंदिर निर्माण हेतु निकलेगी आभार यात्रा, 40 वीर जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास, हिंदू टाइगर फोर्स, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की संयुक्त बैठक संपन्न
बैठक में महाकाल मंदिर में यात्रियों को हो रही असुविधा, अवैध मांस दुकानों के विरोध में आंदोलन का प्रस्ताव
उज्जैन। 14 फरवरी 2025 में राम मंदिर निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार यात्रा निकाली जाएगी वहीं जम्मू, कश्मीर में पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
उक्त निर्णय मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास, हिंदू टाइगर फोर्स, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की संयुक्त बैठक में लिया गया। मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास संस्थापक व अध्यक्ष व हिंदू टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई जिसमें बात सामने आई कि रेलवे स्टेशन पर पार्किंग पर जिहादियों द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है, होटल संचालक और पार्किंग संचालक अधिक राशि वसूल रहे हैं। वहीं महाकालेश्वर मंदिर के आसपास अवैध मांस का विक्रय और उज्जैन को धार्मिक नगरी घोषित करने हेतु आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में हिंदू टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पटेल, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के प्रदेश अध्यक्ष मुरली निगम, गौ रक्षा न्यास के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हेमलता तोमर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरि माली, प्रदेश संगठन मंत्री, मुकेश कुमावत, वरिष्ठ नेता पप्पू नाथ मकवाना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के पदाधिकारी निर्वाचित भी किए गए। कृष्ण पाल सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सिंह धमधार, जिला उपाध्यक्ष मयंक सिंह ठाकुर, जिला सीहोर अध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी निर्वाचित किए गए। बैठक में गौ रक्षा न्यास के खरगोन जिला अध्यक्ष राजू मेघवाल को भी निर्वाचित पत्र सौंपकर जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में गुना में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेखा चंदेल, विश्व हिंदू परिषद की नेता अक्षिता यादव, रमेश चौहान, जितेंद्र दायमा, जितेंद्र सिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष, उज्जैन उज्जैन महानगर अध्यक्ष विकास गोयल, वरिष्ठ नेता अशोक रैकवार, पप्पू नाथ मकवाना, मयंक शर्मा, अनिल धरम वीर, मनीषा चौहान, अमन राठौर, अभिषेक चौहान, शुभम चतुर्वेदी, सत्तू पटेल, यश चौहान, प्रीतम सिंह राजपूत, मनोहर लाल सूर्यवंशी, मदनलाल, महेश माली, अजय सिंह दांगी, अर्जुन कुशवाह, राजकुमार मोर सिंह, सोनू भाटी, राहुल राठौर, कमल सिंह, पृथ्वी सिंह हाडा, कृष्णपाल सिंह ठाकुर, मयंक ठाकुर, सागर बरसिया, दिलीप प्रजापत, विष्णु मेघवाल, पवन वर्मा, कमल ठाकुर, कृष्ण पाल सिंह भाटी, विजय सिंह सारग, देवत, बालूराम परमार, अजय मीणा नागदा, मनोज परिहार, सुनील गोमे, सोनू गोमे, बबलू चौहान, अजय धमधार, कमलेश अजमेर, अजय मीणा, अर्पित ठाकुर, कृष्ण पाल सिंह ठाकुर, लकी ठाकुर, सनी ठाकुर, करण सिंह ठाकुर, मयंक गुप्ता, बने सिंह माली, राजेश पांचाल, मुकेश कुशवाह, जितेंद्र सिंह कुशवाह, अंतर सिंह कुशवाह, जीवन सिंह बादल, बाबू सिंह ठाकुर, विश्वास सिंह चौहान, शरद सिंह चौहान, नरेश सिंह चौहान, दीपशिखा सिंह चौहान, डिंपल चौहान, बुलबुल जैसवाल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बलराम कदम, नवीन यादव, नीरज पहलवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।
बैठक में बहुत ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव सभी की सहमति से पारित किए गए जिनमें विषय रखा गया कि उज्जैन नगर पालिका निगम स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भू माफिया योगेश गोविंदानी सलीम खान द्वारा सरकारी जमीन का विक्रय किया जा रहा है। धार स्थित लीला देवी हॉस्पिटल के संचालक निर्भय सिंह दायमा और गजराज दायमा के द्वारा अवैधानिक कार्य करने के लिए अपराधी मामला पंजीकृत कराने के लिए। मध्यप्रदेश के सभी जिले में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करना। तराना तहसील में 5000 गौ माता रखने वाली गौशाला का निर्माण शासन से करवाने की मांग करना। प्रदेश महामंत्री गौ रक्षा न्यास राहुल मौणावत द्वारा संगठन के किसी भी कार्य में नहीं आने के चलते हुए प्रदेश में किसी भी जिले में कार्यकर्ता नहीं जोड़ने के लिए दोषी मानते हुए उनको उनके प्रदेश महामंत्री पद से मुक्त किया जाता है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर और अत्याचार के विरुद्ध लगातार आंदोलन करना। उक्त प्रस्ताव सभी पदाधिकारी की सहमति से पारित किए गए।