रामानंद बैरागी समाज ने मनाई अपने आराध्य जगत गुरु रामानंदजी महाराज की जयंती
गुरु रामानंद जी महाराज के चरणचोकी को क्षिप्रा नदी के जल से स्नान करके रामानंद महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर धुप दीप से पुजन कर आरती उतारी

उज्जैन। प्रतिवर्ष अनुसार रामानंद संप्रदाय के अनुयाई रामानंद बैरागी समाज द्वारा जगत गुरु रामानंद जी महाराज की 725वीं जयंती मनाई गई।
दानीगेट स्थित भावसार धर्मशाला में समाज जन द्वारा गुरु रामानंद जी महाराज के चरणचोकी को क्षिप्रा नदी के जल से स्नान करके रामानंद महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर धुप दीप से पुजन कर आरती उतारी गई और गुरु प्रसाद का वितरण किया गया। अपने आराध्य का पुजन कर पुरे समाज में सकारात्मक उर्जा का संचार हो यही कामना के साथ अपने आराध्य की रामानंद बैरागी समाज द्वारा आराधना की गई। रामानंद बैरागी समाज कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास बैरागी ने बताया कि रामानंद बैरागी समाज के आराध्य जगत गुरु रामानंद जी महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा कर धर्म का प्रचार प्रसार और भक्ति आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। भेदभाव मिटाकर जगत कल्याण के भाव को महत्वपूर्ण बताया। रामानंद बैरागी समाज कल्याण समिति मध्यप्रदेश ने समस्त रामानंद बैरागी समाज जन से अपने आराध्य जगत गुरु रामानंद जी महाराज के पदचिन्ह पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान डॉ मंगल बैरागी, धर्मेन्द्र बैरागी, राहुल बैरागी, लोकेन्द्र बैरागी, किशोर बैरागी, गोकुल बैरागी, अंकित बैरागी, हर्ष बैरागी, श्याम बैरागी, प्रीतम बैरागी, अजय बैरागी, गौरव बैरागी, प्रहलाद बैरागी, रतन बैरागी, रवि बैरागी, पुरुषोत्तम बैरागी, नारी शक्ति में चतर बाई, संतोष बाई, संजु बाई, बबिता बाई, सुनीता बाई, आरती बाई आदि मौजूद रहे।