समाज संसार

रात 11.30 से 3 बजे के बीच उज्जैन की सड़कों पर बांटने निकले कंबल

कर्म सेवा धर्म सेवा परिवार ने सर्दी में ठिठुरते असहाय, निर्धन लोगों को वितरित किये कम्बल

उज्जैन। कर्म सेवा धर्म सेवा परिवार के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक नगरी उज्जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रात को 11.30 से 3 बजे के मध्य कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए असहाय एवं निर्धन लोगो को कम्बल वितरण कार्य किया गया।
संस्था अध्यक्ष दर्शन ठाकुर ने बताया कि कर्म सेवा धर्म सेवा परिवार के सदस्यों ने ऋषिनगर, नानाखेड़ा, सिंधी कालोनी, हरिफाटक, गदा पुलिया क्षेत्र, भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल क्षेत्र, चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, इंदौरगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, तोपखाना, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, दानीगेट, रामघाट, हरसिद्धि मंदिर, सतीगेट, निकास चौराहा, कोयला फाटक, चामुंडा माता चौराहा व फ्रीगंज क्षेत्र में भ्रमण कर जरूरतमंद लोगो को कम्बल प्रदान किये। संस्था द्वारा विगत 10 वर्षों से निरंतर कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायतार्थ कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button