कला का कोना

राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में सबसे छोटी उम्र की कलाकार रिद्धिमा को नृत्य में सुयश

रिद्धिमा विगत 5 वर्षों से प्रतिकल्पा संस्था में नृत्य गुरु डॉ पल्लवी किशन से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही

उज्जैन। शालेय शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था की नन्ही कलाकार रिद्धिमा खंडेलवाल ने एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कनिष्ठ वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि रिद्धिमा विगत 5 वर्षों से प्रतिकल्पा संस्था में नृत्य गुरु डॉ पल्लवी किशन से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभाग के कलाकारों ने भाग लिया था, जिसमें रिद्धिमा सबसे छोटी उम्र की कलाकार थी। रिद्धिमा के साथ पढ़ंत पर नृत्य गुरु डॉ. पल्लवी किशन, हारमोनियम एवं गायन पर कुलदीप दुबे तथा तबले पर अभिषेक माथुर ने संगत की। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था के कुमार किशन, डॉ. अनीता चौधरी, रविंद्र देवलेकर, विजय भागचंदानी, लोकेश सिंह तोमर ने रिद्धिमा एवं उसके माता-पिता धीरज खंडेलवाल एवं रुचि खंडेलवाल को इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times