
उज्जैन। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर विशाल निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामघाट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची। जहां सैकड़ों भक्तों ने श्याम बाबा को निशान चढ़ाकर मनोकामनार्थ प्रार्थना की।
सरोज अग्रवाल ने बताया कि रथ पर सवार खाटू नरेश की प्रतिमा एवं निशान यात्रा का मार्ग पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। निशान यात्रा में सैकड़ों खाटू भक्त जयकारे लगाते हुए, ध्वज हाथ में थाम कर चल रहे थे। परिवज्रकाचार्य नारदानंद महाराज निशान यात्रा में विशेष रूप से अपने विदेशी शिष्यों के साथ मौजूद थे। खाटू श्याम भक्त नाचते गाते खाटू नरेश की जय हो की गूंज के साथ मंदिर पहुंचे। जहां भव्य आरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन हुआ। 20 से अधिक मंचों से निशान यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निशान यात्रा के बाद शाम को भव्य भजन संध्या में श्याम भक्तों ने फूलों से होली खेली। तरूण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, रेखा गोयल, राजेश सारड़ा, विजय गोयल, संतोष शर्मा आदि ने निशान का पूजन संपन्न करवाया।