रतन टाटा राष्ट्रीय नेशनल आइकन अवार्ड 2025 राजेंद्र शाह को
यह सम्मान इंडिया विजनरी लीडर्स समिट 2025 में प्रदान किया जाएगा

उज्जैन। रतन टाटा राष्ट्रीय नेशनल आइकन अवार्ड नई दिल्ली में मध्य प्रदेश उज्जैन के लिए राजेंद्र शाह को दिया जाएगा। यह सम्मान इंडिया विजनरी लीडर्स समिट 2025 में प्रदान किया जाएगा।
समाजसेवी दीपक राजवानी ने बताया कि शाह पूर्व में कोऑर्डिनेटर लायंस ऑफ़ उज्जैन भारत विकास परिषद अवंतिका शाखा के अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष, श्री वल्लभ वैष्णव मंडल के अध्यक्ष, संत सत्कार समिति के उपाध्यक्ष होकर मां चामुंडा माता मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हैं। आपकी इस उपलब्धि पर सोम यज्ञ सम्राट आचार्य डॉक्टर गोस्वामी ब्रजोत्सवजी, रीजन चेयरपर्सन लायन छाया लोखंडे, विभिन्न सामाजिक समितियों के मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी, वल्लभ वैष्णव मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर, युवा मंडल के अध्यक्ष विशाल नीमा, महिला मंडल की अध्यक्ष हेतल शाह, चामुंडा माता मंदिर के संयोजक पंडित शरद चौबे, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के विनोद जैन, बंबाखाना व्यापारी एसोसिएशन के अशोक माहेश्वरी, झोन चेयरपर्सन अश्विन कासलीवाल, गुजराती समाज के सचिव कमलेश पटेल, खड़ायता समाज के कोषाध्यक्ष सचिन शाह, भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी चिराग शाह, मेडिकल एसोसिएशन के प्रवीण खंडेलवाल, झोन चेयरपर्सन अश्विन कासलीवाल, सचिव पद्माकर मुले, कर सलाहकार दिनेश चंद्र, दशोरा महिला मंडल की समन्वयक पारुल शाह ने हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी दीपक राजवानी ने दी।