युगपुरुष श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रवादी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित होंगे राजशेखर व्यास
राजशेखर व्यास को राष्ट्रवादी पत्रकारिता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा
उज्जैन। युगपुरुष श्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी दिवस समारोह के अंतर्गत शहर के प्रसिद्द साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात निर्माता निर्देशक एवं दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक राजशेखर व्यास को ‘युगपुरुष श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रवादी पत्रकारिता पुरस्कार‘ प्रदान किया जा रहा है।
युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी सेवा संस्थान नई दिल्ली द्वारा भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के सौवें जन्मदिन पर 25 दिसम्बर को दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज दिल्ली में असम विधानसभा के अध्यक्ष और अन्य विभूतियों के द्वारा यह सम्मान राजशेखर व्यास को प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रवादी, राष्ट्रीय सम्मान पहली बार अटलजन्म शताब्दी वर्ष आरम्भ पर, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अपने क्षेत्र में की गई सेवाओं के लिए स्थापित किया गया है और राजशेखर व्यास को राष्ट्रवादी पत्रकारिता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।