यादव बने मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियो ने किया सम्मान

उज्जैन। मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ कि इंदौर मे आयोजित वार्षिक बैठक में नए पदाधिकारी का ऐलान हुआ। जिसमें उज्जैन के समाजसेवी श्री नारायण यादव को मध्य प्रदेश कुश्ती संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुश्ती के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को लेकर उन्हें इस पद से नवाजा गया। मनोनयन पर जिला कुश्ती संघ के उमेश सिंह ठाकुर, सुरेंद्र यादव, पार्षद विजय चौधरी, अशोक गेहलोत, डॉ. राहुल कटारिया, जय राठौर, बबला जागीरदार, महेश राठौर सहित सभी कुश्ती प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। उपाध्यक्ष श्री यादव जी के मार्गदर्शन में आगामी समय में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन होते रहेंगे।