पाठशाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे कर्क राजेश्वर मंदिर का भूमि पूजन

खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परम्परा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

आचार्य वराहमिहिर न्यास के विज्ञान प्रकल्प का अवलोकन एवं वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला का भ्रमण करेंगे
उज्जैन। जनकल्याण पर्व के अन्तर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 21 दिसंबर को डोंगला में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार अपराह्न 2.30 बजे आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा स्थापित किये जा रहे कर्क राजेश्वर मंदिर का भूमि पूजन करेंगें एवं न्यास के विज्ञान प्रकल्प का अवलोकन एवं वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश विंटर स्कूल के पोस्टर का विमोचन करेंगे। संगोष्ठी में गौतम टेटवाल प्रभारी मंत्री, उज्जैन जिला, डॉ. सुधीर कुमार मिश्र, चेयर डीआरडीओ (ओनरेरी) पूर्व महानिदेशक ब्रम्होस, डी.आर.डी.ओ. भारत सरकार, अशोक कडेल, संचालक, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद् भोपाल, एवं सुहास जोशी निदेशक, भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, इंदौर, प्रो. अर्पण भारद्वाज कुलगुरू, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन तथा इसरो संगठन के डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. समरेन्द्र कुमार डॉ. सौरभ दास, डॉ. नरेन्द्रनाथ पात्रा, तथा विक्रम विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य उपस्थित रहेंगे। म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल आचार्य वराहमिहिर न्यास, उज्जैन, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक है। यह जानकारी आचार्य वराहमिहिर न्यास के सचिव डॉ. रमण सोलंकी ने दी।

Related Articles

Back to top button