राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लंबी उम्र के लिए किया पूजन अभिषेक

जीवन ही संघर्ष रहा ऐसे है हमारे मध्यप्रदेश के लोह पुरूष डॉ. मोहन यादव - मंगेश श्रीवास्तव

उज्जैन। इंदिरा नगर वार्ड क्रमाक 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव द्वारा इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी लंबी उम्र के लिए पूजन अभिषेक किया गया। वहीं उज्जैन आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पमालाओं से स्वागत अभिनंदन किया।
इंदिरा नगर वार्ड क्रमाक 5 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. मोहन यादव ने अपना डेढ़ वर्ष का कार्यकाल एक सफल मुख्यमंत्री के रूप साबित किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सालों से देश के कई राज्यों में सेवक के रूप में में अपनी जिम्मेदारी विभिन्न रूप में निभाते आए है। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना उनकी काबिलियत और उनके कार्यों के प्रति विजन को भी स्पष्ट करता है। मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि संघठन कई वर्षों से मोहन यादव के कार्यों पर नजर रखे हुए थे। उनकी प्रदेश में शिक्षा मंत्री के रूप में जिस तरह से पारी रही है। शिक्षित और युवा वर्ग में काफी गहरी पेठ बनाई है। धार्मिक नगरी उज्जैनी में एक अखाड़े के पहलवान के साथ सनातन धर्म की संस्कृति से ओत प्रोत चेहरा आज प्रदेश का बड़ा चेहरा बनकर पूरे देश में चमक रहा है। मोहन यादव युवा मुख्यमंत्री होने के साथ सबको साथ लेकर चलने वाली सोच के कारण वे सबके प्रिय भी बने हुए है। प्रदेश के बेहतर विकास के साथ अपनी पार्टी की नीति और रणनीति को साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री है। यदि आज देश के बड़े राजनीतिक दृश्य में देखा जाए, तो वे लगातार प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर सबसे अग्रणी है। इसी वजह से भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्हें जनता देखना चाहेगी। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान प्रियांश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
शराबबंदी करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा
मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर शराब विक्रय को पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम इंतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय से शहर में धार्मिक वातावरण निर्मित होगा साथ ही शराब बंदी से उज्जैन नगरी को धार्मिक नगरी मान्यता मिलेगी। बाबा महाकाल की कृपा से पूरे शहर में धार्मिक वातावरण निर्मित है और शराब बंदी के निर्णय से हम सब उत्साह और उमंग से भरे हुए हैं सनातन धर्म की रक्षा तथा लोगों में धार्मिक भावना का जागरण होगा। मंगेश श्रीवास्तव के अनुसार इस ऐतिहासिक निर्णय को लेकर धर्म प्रेमी जनता के साथ-साथ संत समाज, शहरवासियों और विशेष कर महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times